फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बिना पंजीकरण व एनओसी के चल रहे होटलों पर शिंकजा

बिना पंजीकरण व एनओसी के चल रहे होटलों पर शिंकजा

Sat, 24 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बिना पंजीकरण व एनओसी के चल रहे होटलों पर शिंकजा
बिना पंजीकरण, एनओसी के चल रहे होटलों पर शिकंजा
विज्ञापन

कुल्लू से लेकर पतलीकूहल तक के होटलियरों में मचा हड़कंप
एनजीटी की टीम ने किया कुल्लू के 20 होटलों का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से गठित टीम ने कुल्लू के 20 होटलों पर दबिश दी है। गठित कमेटी ने जिला मुख्यालय के बाशिंग से लेकर पतलीकूहल तक बने होटलों की जांच की है। जिसमें कई खामियां पाई गई हैं और जांच के बाद अब संबंधित विभागों की ओर से होटल संचालकों को नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
तहसीलदार कुल्लू वेद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में विभिन्न विभागों की आठ अधिकारियों की टीम को निरीक्षण में कई खामियां मिली हैं। दलबल के साथ पहुंची एनजीटी की गठित टीम को देखकर होटलियरों में हड़कंप मच गया है। निरीक्षण में कई होटल पर्यटन विभाग के बिना पंजीकरण के चल रहे थे तो वहीं कुछ होटल संचालकों द्वारा पंजीकरण का नवीनीकरण भी नहीं किया गया था। जांच में आधा दर्जन से अधिक होटल प्रदूषण बोर्ड की बिना एनओसी के भी चल रहे थे। जबकि कई होटलों का निर्माण टाउन एंड प्लानिंग के नियमों के विपरीत पाया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण टीम के अगवाई कर रहे तहसीलदार कुल्लू वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पतलीकूहल तक बने होटल उनके अधिकार क्षेत्र में आते हैं ऐसे में होटलों की निशानदेही भी की गई है लेकिन कोई भी होटल सरकारी व वन भूमि में नहीं पाए गए है। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि विभाग होटलों की लिस्ट तैयार कर रहा है और जल्द ही नोटिस दिए जाएंगे। डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि एनजीटी केे आदेशों का पालन किया जा रहा है और निरीक्षण को गठित टीमें होटलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed