{"_id":"599b09874f1c1b20188b477c","slug":"121503332743-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे-सुक्खू के कुल्लू दौरे के बावजूद नहीं छंटी धामी की वापसी की धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंदे-सुक्खू के कुल्लू दौरे के बावजूद नहीं छंटी धामी की वापसी की धुंध
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर मनाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले धर्मवीर धामी सीएम वीरभद्र सिंह के सहारे अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। इन सब के बीच अगला चुनाव आने को है और अभी धर्मवीर धामी की कांग्रेस में घरवापसी नहीं हो सकी है।
करीब पांच माह पहले मनाली ब्लॉक कांग्रेस ने अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ के कहने पर धामी की घरवापसी को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। मनाली विस सीट से देवेंद्र नेगी, कमला प्रार्थी, प्रेम शर्मा और अनुराग प्रार्थी समेत सभी लोगों की घरवापसी हो गई है लेकिन धमवीर धामी को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है।
धर्मवीर धामी के अनुसार दो रोज पहले वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर राजनीति पर लंबी चर्चा कर चुके हैं। वहीं फोन पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धामी से बात करने की बात स्वीकारते हुए कहा कि धामी उनके पुराने मित्र हैं लेकिन उन्होंने धामी की वापसी पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। धामी की घर वापसी को लेकर मनाली ब्लॉक कांग्रेस की ओर से दिए प्रस्ताव पर कहा कि पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। धामी लगातर तीन बार कांग्रेस से बाहर रहते हुए चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार भी वे मनाली विकास मंच के बैनर तले मनाली से विस चुनाव लड़ने की ताल ठोक चुके है लेकिन अब कांग्रेस क्या रूख अपनाती है इस पर सबकी नजर रहेगी।