{"_id":"599b09854f1c1bf5128b47c6","slug":"121503332741-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर टीकाकरण अभियान के लिए करें तैयारियां: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर टीकाकरण अभियान के लिए करें तैयारियां: डीसी
Updated Mon, 21 Aug 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एमआर टीकाकरण अभियान के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभियान के अंतर्गत नौ माह से 15 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के टीकाकरण के लिए शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा है।
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एमआर अभियान को लेकर गठित जिला कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए देवा सिंह नेगी ने बताया कि खसरे और रूबेला बीमारी के उन्मूलन के लिए जिले भर में बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। इस अभियान के तहत सभी बच्चों को कवर करने के लिए जिला भर में टीकाकरण बूथ स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डीडी शर्मा ने बताया कि जिला में अभियान को कामयाब बनाने के लिए सूक्ष्म योजना तैयार कर ली गई है। इससे संबंधित एईएफआई किट, डस्टबीन, हब किट, प्लास्टिक बैग इत्यादि का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान को सफलतापूर्वक करवाने के लिए विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के अलावा शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स से भी सहयोग की अपील की। इस अवसर पर टीकाकरण अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश चंद ने बताया कि जिले के 282 स्कूलों में 115 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इनके अलावा विभिन्न अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में 154 और स्कूल न आने वाले बच्चों के लिए 90 अन्य बूथ स्थापित किए जाएंगे। प्रवासी मजदूरों के बच्चों को भी अभियान में कवर करने के लिए दो मोबाइल टीमें भी बनाई जाएंगी। बैठक में एसडीएम सन्नी शर्मा, बाल विकास अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।