फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   12 room house burnt in the shot, roof taken off the heads of 8 people

Kullu News: शाट में 12 कमरों का मकान जला, 8 लोगों के सिर से छिन गई छत

Tue, 27 Feb 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 27 Feb 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
12 room house burnt in the shot, roof taken off the heads of 8 people
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी की ग्राम पंचायत शाट के शाट गांव में मंगलवार को लकड़ी से बना ढाई मंजिला 12 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में करीब 90 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार चमन लाल पुत्र दौलत राम निवासी शाट के मकान में करीब 12:30 बजे आग की चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। गांव के लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। दमकल विभाग को भी सूचित किया। ग्रामीण दमकल की टीम के पहुंचने तक अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

दमकल की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय बुजुर्ग महिला ही घर पर थी, लेकिन उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। महिला घर से बाहर निकल गई थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। आग की घटना से परिवार के आठ लोगों से छत छिन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन गहरे सदमे में है। दमकल चौकी जरी के प्रभारी तुलसी राम ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया गया। नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है। हल्का पटवारी की ओर से 90 लाख नुकसान का आकलन किया गया है। प्रशासन की ओर से 20,000 फौरी राहत दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed