{"_id":"680d0b2b687dcb288a021415","slug":"12-roads-will-be-repaired-with-rs-326-crore-in-kullu-division-kullu-news-c-89-1-klu1002-146316-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू मंडल में 3.26 करोड़ से चकाचक होंगी 12 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू मंडल में 3.26 करोड़ से चकाचक होंगी 12 सड़कें
Sat, 26 Apr 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 26 Apr 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, कई सड़कों से उखड़ चुकी है टारिंग
जगह-जगह पड़े गड्ढे भी बढ़ा रहे परेशानी, दो महीने में पूरा होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोक निर्माण विभाग के कुल्लू डिविजन की 12 सड़कें तीन करोड़ 26 लाख रुपये से चकाचक होंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करवाई जा रही है। सड़कों की दशा सुधरने से लोगों को फायदा होगा।
इनमें 9 सड़कें ऐसी हैं, जिनमें कई जगह टारिंग उखड़ चुकी है। जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। इन सड़कों में ऐसे पॉइंट पर कार्य होना है। तीन सड़कें ऐसी हैं, जो बारिश के कारण आवाजाही के लिए बंद हैं। इन सड़कों पर सफर करना सुरक्षित नहीं है। लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को बहाल करने के लिए भी धन उपलब्ध कर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो इन सड़कों में दो महीनों के भीतर कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
मौहल सौह से वर्कशॉप सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है। यह सड़क घनी आबादी को मुख्य सड़क से जोड़ती है। यह मार्ग लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ बना हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। अब इस मार्ग को करीब 11 लाख रुपये से दुरुस्त किया जाएगा। लोअर बदाह से अपर बदाह के पैच को भी दुरुस्त किया जाएगा, इस पर करीब पांच लाख खर्च होंगे।
विज्ञापन
उधर, मणिकर्ण घाटी में छरोड़नाला से बड़ोगी तक सड़क को 43 लाख से ठीक किया जाएगा। भुंतर-रामशिला-मनाली मार्ग में लेफ्ट बैंक में 1 करोड़ 39 लाख 23 हजार 317 रुपये खर्च किए जाएंगे। भूतनाथ ब्रिज कुल्लू के संपर्क मार्ग की हालत को 14 लाख रुपये के ज्यादा राशि से ठीक किया जाएगा। लगवैली के दड़का-भुमतीर सड़क पर 33 लाख 20 हजार रुपये खर्च होंगे। कोलीबेहड़-लोट तक मार्ग की हालत को सुधारने के लिए 17 लाख 39 हजार रुपये खर्चे जाएंगे। बरसात से बंद पड़ीं कुल्लू की तीन सड़कों को बहाल करने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है। इन पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाऐंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन बीसी नेगी ने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
--