{"_id":"5ca0c08bbdec2214593a98b9","slug":"11554038923-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों ने पैदल पार किया रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोगों ने पैदल पार किया रोहतांग दर्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और कोकसर में बचाव दल की तैनाती के बाद सिस्सू से पांच लोग 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा को पैदल पार कर मनाली पहुंचे। कुछ रोज पहले सिस्सू के ही चार लोग रात के दो बजे चलकर रोहतांग दर्रा को पार करते हुए मनाली पहुंचे थे।
सिस्सू के स्थानीय लोग के साथ दो मजदूर सहित कुल पांच व्यक्तियों ने दर्रा पार करने का साहस किया है। हालांकि गत 28 मार्च को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली ने निजी चौपर से संस्थान से जुड़े तीन लोगों सहित एक वायरलेस ऑपरेटर को कोकसर पहुंचाया। सिस्सू से मनाली पहुंचे पांच लोगों में एक सिस्सू, एक कोकसर और तीन अन्य लोग शामिल थे। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से मढ़ी के बचाव दल के स्टाफ को भी भेजा जा रहा है। कहा कि मनाली से बचाव चौकी के चार सदस्य कोकसर पहुंच चुके हैं। केलांग से पुलिस के दो जवान, मेडिकल स्टाफ को भी भेजा जा रहा है। कुल नौ लोगों की टीम कोकसर में तैनात रहेगी। इसके अलावा इतने ही लोगों का एक बचाव दल मनाली से मढ़ी को रवाना किया जाएगा और पैदल यात्रियों की मदद करेंगे। उन्होंने सभी पैदल चलने वाले यात्रियों को दोनों बचाव चौकियों में अपना नाम पंजीकरण कर ही रोहतांग दर्रा पार करने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने राहगीरों से मौसम की परिस्थितियों को भांपकर और रेस्क्यू पोस्ट में तैनात लोगों की मदद लेकर ही दर्रा पर करने को कहा है।