फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चरस तस्कर को चार साल कठोर कारावास सजा

चरस तस्कर को चार साल कठोर कारावास सजा

Thu, 15 Nov 2018 09:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्कर को चार साल कठोर कारावास सजा
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। स्पेशल जज दो कुल्लू जिया लाल आजाद की अदालत ने एक चरस तस्कर को दोषी करार देते हुए चार साल कठोर कारावास का फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी को तीस हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। जुर्माना न भरने की सूरत में एक साल सजा काटनी होगी। आरोपी को वर्ष 2015 में पुलिस ने 700 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

छह दिसंबर 2015 को एसआई राम नाथ के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने चील मोड़ में नाका लगाया हुआ था। इसी बीच मणिकर्ण की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उसने हाथ में एक बैग पकड़ा हुआ था। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति घबरा गया, जिस पर शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 700 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुल्लू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चालान कोर्ट में दायर किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें और गवाहों के बयान सुनने के बाद अदालत ने आरोपी खूब राम पुत्र लहौलू राम निवासी गांव और डाकघर कोट खमरड़ा तहसील औट जिला मंडी को चार साल कठोर कारावास और तीस हजार जुर्माना भरने के आदेश दिए। जिला उप न्यायवादी पंकज धीमान ने स्पेशल जज दो जिया लाल आजाद की अदालत से आदेश जारी होने की पुष्टि की है। मामले में 12 गवाहों को पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed