फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेब और बिजली को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम

सेब और बिजली को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम

Tue, 06 Nov 2018 09:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
सेब और बिजली को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम
सेब और बिजली समस्या पर कांग्रेस का अल्टीमेटम
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
आपदा के डेढ़ महीने बाद भी नहीं मिली राहत राशि : शशि
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सेब को नुकसान और बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि किरण की अध्यक्षता में कांग्रेस ने एसडीएम अमर नेगी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि 22 सितंबर को हुई बर्फबारी ने समूची घाटी में सेब से लदे लाखों पेड़ों को तबाह किया है, लेकिन राज्य सरकार ने घटना के डेढ़ महीने बाद भी जनजातीय बागबानों के लिए एक फूटी कौड़ी जारी नहीं की है। शशि किरण ने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है जबकि लाहौल स्पीति से इस बार विधायक को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसके बावजूद किसान बागबान राहत पैकेज के लिए तरस गए हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल में सेब किसानों की आय का एक बड़ा साधन है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर नुकसान के बावजूद सरकार की तरफ से अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। कांग्रेस ने बिजली को भी मुद्दा बनाते हुए सरकार की घेराबंदी की है। ज्ञापन में कहा है कि बिजली गुल होने के तीन महीने बाद भी लाहौल घाटी की 50 फीसदी आबादी अभी तक अंधेरे में है। बिजली नहीं होने से सरकारी महकमों और बैंकों में ऑनलाइन कामकाज ठप है। लोगों के प्रमाणपत्र नहीं बन रहे हैं। बिजली गुल होने के साथ ही घाटी में टेलीफोन और इंटरनेट सुविधा भी नहीं है। जिला कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की है कि सर्दियों में रोहतांग टनल होकर सप्ताह में एक बार निगम की बसों की आवाजाही को मंजूरी दी जाए, ताकि घाटी में फंसने वाले मरीजों, परीक्षार्थियों और अन्य जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। कांग्रेस ने इन तमाम मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन को मजबूर होगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव नोरबू बौद्ध, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष नोरबू थोलगपा, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह, किशन लाल और विकास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed