फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कम दाम में हरा मटर लेने पर किसान हुए लाल

कम दाम में हरा मटर लेने पर किसान हुए लाल

Tue, 06 Nov 2018 09:17 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
कम दाम में हरा मटर लेने पर किसान हुए लाल
मटर के दाम घटाने पर किसान गुस्सा
विज्ञापन

टकोली सब्जी मंडी में व्यापारियों से बहस के बाद दो घंटे देरी से बिका मटर
एक दिन में ही दाम आधे करने का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। सब्जी मंडी टकोली में सैंज और बंजार के किसानों का हरा मटर सस्ते में बिकने पर मंगलवार को किसान लाल हो गए। मटर के दाम काफी कम मिलने पर गुस्साए किसानों ने व्यापारियों को देने से मना कर दिया। सब्जी मंडी में दो घंटे तक किसानों और व्यापारियों के बीच खूब गहमागहमी का माहौल बना रहा। दो घंटे बाद किसानों का हरा मटर बिक सका।

किसानों का आरोप था कि एक ही दिन में मटर के दाम आधा कर किसानों को ठगने का काम किया जा रहा है, जबकि फसल तैयार करने में किसानों को पांच से छह महीने लगते हैं। किसान अजय बाटला, तापे राम भारती, धर्मपाल ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, गुड्डू राम, चंद्रसेन ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडी टकोली में किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को टकोली सब्जी मंडी में मटर 95 से 100 रुपये किलो के भाव बिका। मंगलवार को वही हरा मटर 50 रुपये के भाव से व्यापारियों ने लिया। एक दिन में ही दाम इतने कम कैसे हो सकते हैं। इस पर व्यापारियों से काफी बहसबाजी के बाद किसानों को मटर की कीमत 65-70 तक दी गई। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में किसानों के उत्पाद पारदर्शिता के साथ बेचा जाए। उन्हें फसल का उचित मूल्य दिया जाए। बंजार किसान मोर्चा सचिव मोती राम कटवाल ने कहा कि किसानों के हकों पर कुंडली मारने वालों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। अगर दूसरी बार ऐसा हुआ तो सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन भी इस बात पर ध्यान रखे इस तरह से किसानों के हक न मारे जाएं। मेहनत का फल किसानों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed