फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नारी गरिमा थीम पर एकसाथ नाचेंगी सैकड़ों महिलाएं

नारी गरिमा थीम पर एकसाथ नाचेंगी सैकड़ों महिलाएं

Mon, 01 Oct 2018 07:04 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
नारी गरिमा थीम पर एकसाथ नाचेंगी सैकड़ों महिलाएं
कुल्लू। दशहरा उत्सव में कुल्लू जिले की संस्कृति को बचाने के लिए हर साल नए-नए प्रयोग किए जाते हैं। इस साल दशहरा उत्सव में नारी गरिमा थीम पर मेगा नाटी का आयोजन किया जाएगा। इसमें कुल्लू जिले के महिला मंडल भाग लेंगे। 23 अक्तूबर को विशेष रूप से नारी गरिमा थीम पर ढालपुर के रथ मैदान में मेगा नाटी का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी नाटी प्रस्तुत करेंगी। इसमें पहली बार जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी-निरमंड के महिला मंडल भी भाग ले सकेंगे। हालांकि पिछले पांच सालों से दशहरा में कुल्लवी नाटी के संरक्षण व संवर्धन के लिए अलग-अगल तरीके अपनाए गए हैं। इससे पहले दशहरा में कुल्लवी नाटी का आयोजन हुआ और विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इसके बाद पिछले दो सालों से ढालपुर में लालड़ी नृत्य का आयोजन किया जाएगा। पिछले साल भी ढालपुर के रथ मैदान में करीब 500 से अधिक महिला व पुरुषों ने एक साथ लालड़ी नृत्य किया। लेकिन इस साल नारी गरिमा थीम पर कुल्लवी नाटी का आयोजन होगा। प्रशासन की ओर से नारी गरिमा एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ऐसे में दशहरा में इसी थीम पर जहां नारी गरिमा का व्यापक प्रचार प्रसार होगा। कुल्लवी नाटी का संरक्षण भी होगा। इसके लिए दशहरा उत्सव समिति की ओर से जिले के महिला मंडलों को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें आनी व निरमंड के महिला मंडलों को भी बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम चार बजे से होंगे शुरू
कुल्लू। दशहरा उत्सव में समय की कमी को देखते हुए इस बार दशहरा उत्सव समिति ने रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज कलाकेंद्र में शाम चार बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है, जबकि इससे पहले शाम पांच से दस बजे तक रात्रि कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है। हालांकि इस दौरान दशहरा में आने वाले कलाकारों के ऑडिशन करवाने पर चर्चा की। लेकिन इस मामले को दशहरा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सब कमेटी की बैठक के लिए छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed