फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सड़कों और नालियों में बिखरा कूड़ा

सड़कों और नालियों में बिखरा कूड़ा

Wed, 26 Sep 2018 06:52 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
सड़कों और नालियों में बिखरा कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/भुंतर। पिरड़ी कूड़े संयंत्र को लेकर बल्ह पंचायत और वन अधिकार समिति का धरना मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रहा। हालांकि मामले को लेकर नगर परिषद कुल्लू भी एनजीटी पहुंच गई है। पिरड़ी में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद लोग पिरड़ी से कूड़ा संयंत्र बदलने की मांग पर धरने पर बैठे रहे। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।

कुल्लू में गत दिनों हुई भारी बारिश से शहर में लगे कचरे के ढेर से कूड़ा सड़कों व नालियों में बिखर गया है। इससे शहर का सौंदर्य पर गंदगी का धब्बा लग रहा है। उधर, नगर पंचायत भुंतर ने वाल्मीकि कॉलोनी के बजाय भुंतर मेला मैदान के सामने बनाए गए पार्क को डंपिंग स्थल बनाया जा रहा है। यहां पर मंगलवार को गंदगी ढेर लगा दिए गए हैं। वहां पर लोगों का भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है। यहां पर शहर की महत्वपूर्ण मार्किट होने के कारण खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों की भी भारी तादाद रहती है। लेकिन नगर पंचायत की ओर से पार्क को डंपिंग स्थल बनाए जाने से जहां आने जाने वाले लोगों को परेशानी, वहीं स्थानीय दुकानदारों व स्थानीय लोगों को भी दिन भर भारी मुश्किल होती है। स्थानीय दुकानदार मुकेश कुमार, धर्मपाल, सोहित शर्मा, अनिल कुमार, रोशन लाल, तिलक राज, किशन कपूर, सरला बोध, त्रिलोक सिंह, शिव कुमार उप्पल, राजकुमार, योगेंद्र सूद, कृष्णा देवी, बालक राम ने बताया कि पार्क में नगर पंचायत की ओर से गंदगी डंप करने से स्थानीय लोगों व दुकानदारों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नप को चेताया कि अगर यहां पर गंदगी को डंप करना बंद न किया और और यहां पर फेंकी गई गंदगी को नहीं हटाया तो उन्हें मजबूरन दुकानें बंद कर आंदोलन करना पड़ेगा। उधर ,वन अधिकार समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र, टिक्कम, राहुल, राजीव व अशोक ने कहा कि ग्रामीण प्रशासन की ओर से लगाई धारा 144 से लोग नाराज हैं। नगर परिषद कुल्लू को एनजीटी के आदेशों का पालन करने को कहा। कहा कि जब तक नई साइट को नहीं ढूंढा जाता, तब तक यहां से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed