{"_id":"5ba9151a867a55013968485b","slug":"11537807642-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण में दो स्कूटी सवार पार्वती में बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्ण में दो स्कूटी सवार पार्वती में बहे
Updated Mon, 24 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण में दो स्कूटी सवार पार्वती में बहे
नहीं हुई शिनाख्त, सर्च ऑपरेशन में नहीं लगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी के मणिकर्ण में सोमवार को एक स्कूूटी में सवार दो लोग पार्वती नदी में बह गए हैं। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मणिकर्ण पुलिस चौकी के प्रभारी नंद लाल ने कहा कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे मणिकर्ण के गोपू पुल के पास एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्कूटी पहले सड़क की रेलिंग से टकराई और इसमें दोनों सवार पार्वती नदी में जा गिरे और बह गए। हालांकि उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीम भी बुलाई गई थी, लेकिन कोई भी पता नहीं लग पाया है। पंजाब नंबर की स्कूटी में कौन लोग स्वार थे, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि देर शाम को पुलिस ने स्कूटी के मालिक का पता लगा दिया था, जो कसोल का बताया जा रहा है।