{"_id":"5b6067384f1c1b75568b4925","slug":"11533044536-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों के बाद होगी होम स्टे की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों के बाद होगी होम स्टे की चेकिंग
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। एनजीटी की ओर से गठित उपमंडल स्तर की निरीक्षण टीम की बैठक मनाली में हुई। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी विभागों के प्रतिनिधियों व एनजीटी की निरीक्षण टीम के सदस्यों ने भाग लिया।
एक सवाल के जवाब में एसडीम ने कहा कि अभी होटलों की ही चेकिंग की जा रही है। होटलों के बाद होम स्टे योजना के तहत पंजीकृत घरों और बेड एंड ब्रेक फास्ट के तहत पंजीकृत यूनिटों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को होटलों की जांच की रिपोर्ट समय पर सौंपने के निर्देश दे दिए हैं। एनजीटी की ओर से गठित टीम में पर्यटन, वन, रेवन्यू, टीसीपी, प्रदूषण, विद्युत, आईपीएच विभाग के अधिकारी शामिल हैं। एसडीएम ने टीम के सभी सदस्यों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त से पहले पहले सभी विभाग अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार कर लें, ताकि 20 अगस्त को एडीएम कुल्लू को रिपोर्ट सौंपी जा सके। बैठक के बाद मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीएम ने कहा कि एनजीटी की ओर से गठित टीम के सभी सदस्य अपना-अपना काम कर रहे हैं। जिला स्तर पर गठित कमेटी के अध्यक्ष एडीएम कुल्लू को समय पर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकतर होटलों में छुटपुट खामियां पाई जा रही हैं।