{"_id":"5b3f765f4f1c1b56238b4d59","slug":"11530885727-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ निकाली रैली
Updated Fri, 06 Jul 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भाजपा युवा मोर्चा ने वीरवार को केंद्र में मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर बाइक रैली निकाली। इस दौरान भुंतर से लेकर रामशिला तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली में शक्ति प्रदर्शन किया। रैली के कारण 20 मिनट तक ढालपुर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। बाइकर्स ने ढालपुर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल भी तोड़ा। हालांकि भाजयुमो ने बंजार रैली से सबक लेते ही कार्यकर्ताओं को बिना हेलमेट सड़कों पर न उतरने की सलाह दी।
बाइक रैली में भाजयुमो के कार्यकर्ता हेलमेट पहने हुए नजर आए। दो दिन पहले बंजार में हुई भाजयुमो की रैली में कार्यकर्ताओं ने बिना हेलमेट ही सड़कों पर बाइकें दौड़ाई थी। इसके बाद भाजपा की खूब किरकिरी हुई थी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले चार सालों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ा है। इसका लाभ किसानों को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतम चार साल पूरे किए हैं। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कार्यकर्ता वर्ष 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को जीताएंगे। इस दौरान कुल्लू मंडल की रैली प्रभारी दुर्गा ठाकुर, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र ठाकुर, भाजपा कुल्लू मंडल महामंत्री अमर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित सूद, आईटी सैल के प्रभारी तरुण विमल, दानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।