फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आम चुनावों में फिर लहराएंगे भगवा, भाजपइयों ने लिया संकल्प

आम चुनावों में फिर लहराएंगे भगवा, भाजपइयों ने लिया संकल्प

Thu, 12 Apr 2018 09:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
आम चुनावों में फिर लहराएंगे भगवा, भाजपइयों ने लिया संकल्प
फिर भगवा लहराने का लिया संकल्प
विज्ञापन

कुल्लू जिला भाजपा की कार्यसमिति आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आगामी वर्ष होने वाले आम चुनावों में कांग्रेस को पुन: चित किया जाएगा तथा प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर भगवा लहराया जाएगा। यह संकल्प जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाजपाइयों ने लिया। संकल्प के साथ ही दो दिवसीय आवासीय कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को संपन्न हो गई।
जिला कार्य समिति की बैठक जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष रूप से कुल्लू जिला भाजपा प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने अपने संबोधन में पदाधिकारियों तथा नेताओं में उत्साह का संचार किया। वहीं, अजय राणा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन तथा सरकार में बेहतर तालमेल है तथा प्रदेश सरकार प्रदेश में जनहित के कार्य कर रही है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया। उन्होंने सरकार की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का पदाधिकारियों से आग्रह किया। शौरी ने कहा कि जय राम सरकार नई सोच और नई पहल की साक्षी है। पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी आम चुनावों के लिए कमर कस लें। जिला महामंत्री बालमुकंद राणा तथा जोगिंद्र शुक्ला ने भी प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की नीतियों की तारीफ की। उन्होंने पदाधिकारियों से केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करने का आह्वान किया। बैठक में नूरपुर में हुए स्कूली बस दर्दनाक हादसे को लेकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि बैठक के बाद नेताओं तथा पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के नकारात्मक रवैये को लेकर कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा नेता अमित सूद, अखिलेश कपूर, विजेंद्र सेन और युवराज बोध भी मौजूद रहे।


अक्षय भरमौरी होंगे कुल्लू जिला भाजपा के विस्तारक
भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अक्षय भरमौरी कुल्लू जिला भाजपा के विस्तारक होंगे। इस अवसर पर भरमौरी का जिला भाजपा के नेताओं में कुल्लवी टोपी तथा मफलर देकर स्वागत किया। अक्षय भरमौरी एक वर्ष तक कुल्लू जिला भाजपा के विस्तारक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed