{"_id":"5acf82f94f1c1bc93d8b4d35","slug":"11523548921-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपग्रेड होगी कुल्लू पुलिस की वेबसाइट, सुरक्षा भी होगी पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपग्रेड होगी कुल्लू पुलिस की वेबसाइट, सुरक्षा भी होगी पुख्ता
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
अपग्रेड होगी कुल्लू पुलिस की वेबसाइट
वेबसाइट में शातिर ने किए डाटा पैकेट अपलोड : एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अब कुल्लू पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट अपग्रेड की जाएगी। वेबसाइट की सुरक्षा भी पुख्ता की जाएगी। पुलिस वेबसाइट हैक शब्द लिखने वाले शातिर का पता लगाएगी और भविष्य में इस तरह के वाक्या पेश न आए, इसके लिए पुख्ता कदम उठाने जा रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह किसी व्यक्ति की शरारत है या किसी ओर मकसद यह सब किया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट kullupolice.in पर पिछले दिनों होम पेज में हैक लिखा हुआ आ रहा है। नौ अप्रैल की क्राइम रिपोर्ट की जगह बुआयालॉट द्वारा हैक किया गया लिखा है। जिसे अब हटा दिया गया है। पुलिस का तर्क है कि उनका एक वीडियो बेहद पॉपुलर हुआ है। जिसे ध्यान में रखते हुए किसी शातिर ने अपने डाटा पैकेट अपलोड कर दिए। वेबसाइट अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस न होने की वजह से भी यह दिक्कत आई है। अब वेबसाइट को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं इस संबंध में एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि वेबसाइट में डाटा पैकेट अपलोड करने का मामला ध्यान में आया है। इसे हटाया जा रहा है। वेबसाइट को अपग्रेड किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से हर चीज पुख्ता की जाएगी।