फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी व बारिश से घंटों फंसी रही निगम की बसें

बर्फबारी व बारिश से घंटों फंसी रही निगम की बसें

Wed, 11 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी व बारिश से घंटों फंसी रही निगम की बसें
rohtang - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला कुल्लू में मौसम के बदले तेवर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सुबह से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बच्चों को स्कूल पहुंचाने में अभिभावकों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मूसलाधार बारिश से तालाब की तरह लबालब हुई सड़कों के चलते कई बसों आठ घंटों तक देरी से पहुंची।
विज्ञापन

जलोड़ी दर्रा में हुई पांच सेंटीमीटर बर्फबारी के बीच भी वाहनों की आवाजाही जारी रही लेकिन दर्रा होकर गुजरने वाली बसें एक घंटे तक देरी से पहुंची। वहीं दोपहर बाद हालत सामान्य हो गए। भारी बारिश से नदी-नाले भी उफान पर आ गए। सड़कों पर भूस्खलन और कीचड़ जमने से दस से अधिक रूटों पर बसें देरी पहुंची ऐसे में स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अन्य कामगारों को पैदल ही सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बंजार में सजवाड़ से बंजार को आने वाली निगम की बस कीचड़ के कारण करीब आठ घंटे तक फंसी रही। लोनिवि द्वारा सड़क को ठीक करने पर सुबह आठ बजे चलने वाली बस दोपहर बाद तीन बजे चली। वहीं तांदी में भी बस करीब दो घंटे तक फंसी रही। इसके अलावा मणिकर्ण, खराहल, लगवैली, ऊझी घाटी, बाह्य सराज, सैंज व बठाहड़ आदि में भी बसें जगह-जगह घंटों तक फंसी रही। जिला मुख्यालय में हुई भारी बारिश से शहर की सड़कें भी तालाब में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अमित सिंह, संजय कुमार, रमेश चंद, गुलाब सिंह, सुभाष, टेक राम, राकेश शर्मा तथा गोविंद सिंह ने कहा कि बुधवार को काफी मूसलाधार बारिश हुई है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बसों की देरी से शहरवासियों को भी दूध की सप्लाई सुबह के बजाए दोपहर को मिली है। वहीं इस संबंध में एचआरटीसी कुल्लू केे क्षेत्रीय प्रबंधक देवेंद्र नांरग ने कहा कि बर्फबारी और बारिश से कई रूटों पर बसें देरी से पहुंची हैं। बारिश के चलते कीचड़ से भरी सड़कों पर सुरक्षा के लिहाज से कई रूटों बसों को गंतव्य तक नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed