फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिला में बढ़ते सूखे से बागवानी व कृषि पर गहराया संकट

जिला में बढ़ते सूखे से बागवानी व कृषि पर गहराया संकट

Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जिला में बढ़ते सूखे से बागवानी व कृषि पर गहराया संकट
सूखे से बागवानी और कृषि पर गहराया संकट
विज्ञापन

बर्फबारी और बारिश न होने से आगामी फसल की सता रही चिंता
पीली पड़ने लगी किसानों की गेहूं, मटर और लहसुन की फसल
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। लंबे समय से बर्फबारी और बारिश न होने से सेब सहित तमाम फलदार फसलों के लिए संकट पैदा हो गया है। पर्याप्त नमी नहीं होने से बागवानी के तमाम कार्य समय पर नहीं हो रहे हैं। खाद और गोबर तथा गड्ढे बनाने का काम अटक गया है। हालांकि दिसंबर माह में बारिश और बर्फबारी तो हुई, लेकिन यह नाकाफी साबित हुई।
वहीं, अब सूखे के कारण गेहूं, मटर और लहसुन के पौधे भी पीले पड़ने लगे हैं। बारिश और बर्फबारी न होने से बागवान आगामी फसल के प्रति चिंतित हैं। जिला में करीब 70 हजार लोग सीधे बागवानी से जुड़े हैं। जिले में लगभग अच्छी फसल होने पर एक करोड़ सेब पेटियों का कारोबार होता है, लेकिन इस बार समय पर बारिश और बर्फबारी न होने से सेब सहित अन्य फलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन

घाटी के बागवान अमित, राजेश, अमन कुमार, चमन, चुनी लाल, वेद ठाकुर, अशोक ठाकुर, बुद्धि प्रकाश शर्मा, नवीन, ज्ञान ठाकुर, कर्म चंद, चने राम ने कहा कि इस बार बर्फ बारी और बारिश समय पर नहीं हो रही हैै। जिसके चलते सेब और अन्य फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। अगर 10-15 दिनों के अंदर बर्फ नहीं गिरती है तो पलम व आडू के पौधों में गर्मी के कारण स्पर फूटना शुरू हो जाएंगे। स्पर जल्दी फूटन से अर्ली फ्लावरिंग भी हो सकती है। इससे पैदावार कम होगी। इस संबंध में कुल्लू फ्लोत्पादक मंडल के अध्यक्ष राजगीर महंत ने कहा कि मौसम की बेरूखी सेब फसल पर भारी पड़ सकती है। दिसंबर के बाद अब जनवरी में भी बर्फबारी नहीं हो पाती है तो निश्चित तौर पर सेब उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed