फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   परिवहन पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित

परिवहन पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित

Fri, 22 Dec 2017 10:32 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
परिवहन पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित
meeting shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार सूद ने की। इस दौरान परिवहन निगम के पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। परिवहन पेंशनरों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश में बनने वाली नई सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों का जल्द समाधान करेगी। मंच ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि पेंशनरों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता और 9 प्रतिशत अंतरिम राहत अभी देय है। जो कर्मचारी 2015-16 में सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके मेडिकल बिल लंबित हैं। इसके अलावा उन्हें पेंशन भी नहीं लगी है, जो उनके साथ अन्याय है। मंच उम्मीद करता है कि नई सरकार बनने के बाद पेंशनरों को वित्तीय लाभ समय पर मिल सकेंगे। इसके अलावा परिवहन विभाग में पहले कई गलत नीतियां अपनाई गईं, जिसके कारण निगम घाटे में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच मांग करता है कि परिवहन मंत्री प्रदेश के किसी काबिल विधायक को बनाया जाए, जिससे निगम घाटे से बाहर आ सके। कुल्लू में एचआरटीसी बस से आगे प्राइवेट बसों को समय दिया गया है। एचआरटीसी बसें खाली ही रूटों पर दौड़ती रहती हैं। इस ओर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। मंच ने कहा कि पेंशनरों को कांग्रेस सरकार ने पांच साल में प्रताड़ित किया, जिसका खामियाजा उन्हें विस चुनावों में भुगतना पड़ा है। इस दौरान यशपाल मोदगिल, चेत राम, जीत राम, सुशील कुमार, श्यामपाल अवस्थी, नागेश्वर दत्त, गगन कुमार, चमन लाल उपाध्याय, रमेश कुमार, तेज राम, मंगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed