{"_id":"5a3bb4e84f1c1ba7678c2fac","slug":"11513862376-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाने के लिए खतरनाक हुआ भुंतर-गड़सा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाने के लिए खतरनाक हुआ भुंतर-गड़सा मार्ग
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। वामतट भुंतर-गड़सा रोड लोगों के लिए आफत बन गया है। जगह-जगह गड्ढे होने से करीब चार किलोमीटर लंबे मार्ग पर वाहनों को चलाना खतरनाक हो गया है। ऐसे में भुईन और बड़ा भुईन की जनता परेशान है। सड़क को लोनिवि तथा जिला प्रशासन से दुरुस्त करने की मांग की है। जिला प्रशासन ने 10 नवंबर से लेकर 10 दिसंबर तक भुंतर वैली ब्रिज के निर्माण को लेकर मनाली तथा मणिकर्ण घाटी से मंडी की तरफ जाने वाले वाहनों को इस मार्ग से होकर बजौरा तक भेजा। वाहनों की भारी संख्या से इस मार्ग की दशा बेहद खराब हो गई है। गड्ढों के साथ मार्ग ऊबड़ खाबड़ हो गया और यहां वाहनों को चलाना खतरनाक हो गया है, जिससे भुईन तथा बड़ा भुईन पंचायत के लोग इस रोड होकर गुजरने से कतराने लगे हैं। स्थानीय निवासी इंद्रदेव शास्त्री, कुबेर ठाकुर, महिंद्र ठाकुर, चमन शर्मा, बलदेव शर्मा तथा विजय शर्मा ने कहा कि एक माह तक वामतट होकर गुजरने वाला भुंतर-गड़सा रोड का खूब इस्तेमाल किया, लेकिन अब सड़क को बदहाल हालत में छोड़ दिया है, जिससे भुईन और बड़ा भुईन पंचायत के लोगों में लोनिवि तथा प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में लोनिवि को भी अवगत करवाया लेकिन उन्होंने बजट न होने से इस सड़क के दुरुस्त करने से मना कर दिया है। इंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि सड़क लोनिवि की है तो इसे ठीक करने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग की है। उधर, लोनिवि भुंतर के सहायक अभियंता सुरेश कुमार धीमान ने कहा कि विभाग ने वामतट सड़क भुंतर-गड़सा सड़क की सोलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। जहां भी सड़क खराब होगी विभाग सोलिंग कर लोगों को राहत देगा।