फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   प्रशिक्षु पटवारियों को छह माह से नहीं मिला स्टाइ फंड

प्रशिक्षु पटवारियों को छह माह से नहीं मिला स्टाइ फंड

Sat, 16 Dec 2017 07:05 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षु पटवारियों को छह माह से नहीं मिला स्टाइ फंड
प्रशिक्षु पटवारियों को छह
विज्ञापन

माह से नहीं मिला स्टाइपंड
प्रतिमाह प्रशिक्षु को मिलता है तीन हजार रुपये स्टाइपंड
अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश सेटलमेंट और राजस्व विभाग में प्रशिक्षण ले रहे प्रदेश के सैकड़ों पटवारियों को छह महीने से स्टाइपंड नहीं मिला है। जिस कारण प्रशिक्षु पटवारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। हिमाचल में प्रशिक्षुओं को प्रति माह स्टाइपंड मिलने की व्यवस्था है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण प्रदेश के सैकड़ों प्रशिक्षुओं को स्टाइपंड समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि हाजिरी सूची समय पर भेजने के बावजूद सरकारी रिकॉर्ड में अभी तक यह हाजरियां क्यों नहीं पहुंच पाई हैं?
प्रशिक्षु पटवारी रमेश, बीना, रोहित, निशा, विवेक और देकिद ने बताया कि उन्हें मई 2017 के बाद अभी तक स्टाइपंड की राशि नहीं मिल पाई है। सरकार की ओर से प्रशिक्षु पटवारियों को हर माह तीन हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। जिससे ये प्रशिक्षु पटवारी रहने-खाने आदि का खर्चा उठाते हैं। यह प्रशिक्षण दो सालों की अवधि तक दिया जाता है। बताया जा रहा है कि ऊना और सिरमौर के प्रशिक्षु पटवारियों को स्टाइपंड की राशि जारी हो चुकी है, लेकिन शेष दस जिलों के करीब 978 प्रशिक्षु पटवारियों को स्टाइपंड नहीं मिल पाया है। जिसे हर महीने प्रशिक्षुओं के बैंक खाते में डाला जाना था।
विज्ञापन

इधर, राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के संयुक्त निदेशक अश्विनी चौधरी के अनुसार प्रशिक्षु पटवारियों को हर महीने स्टाइपंड दिया जा रहा है। जबकि इसी संस्थान के कर्मचारी का कहना है कि कुछ प्रशिक्षु पटवारियों के संबंधित बंदोबस्त सर्कल कार्यालय से हाजिरी की सूची उन्हें नहीं मिली है। इसीलिए स्टाइ फंड जारी करने में देरी हो रही है। वहीं कुल्लू में तैनात बंदोबस्त विभाग के सहायक बंदोबस्त अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि उनके कार्यालय से हर महीने प्रशिक्षु पटवारियों की हाजिरी सूची धर्मशाला बंदोबस्त कार्यालय जाती है। उधर, धर्मशाला में तैनात बंदोबस्त अधिकारी प्रशिक्षण पर प्रदेश से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed