{"_id":"5a1ebb8e4f1c1b3c3d8ba8f1","slug":"11511963534-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक-चौराहों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस होगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक-चौराहों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस होगी तैनात
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों पर सादी वर्दी में नजर रखेगी महिला पुलिस
छेड़खानी करने वालोें के खिलाफ जिला प्रशासन कसेगा शिकंजा
सार्वजनिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के दिए निर्देश
बचन भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला के मुख्य शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंडों व महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सादी वर्दी में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात की जाएंगी।
जिला में महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार के मामलों को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राकेश ने की। एडीसी ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, बस स्टैंडों, पूजा स्थलों, सिनेमाघरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई मुख्य सार्वजनिक स्थलों व संस्थानों में ये कैमरे पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। एडीसी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं तथा छेड़खानी के मामलों को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएं।
कहा कि अगर किसी बस या अन्य सार्वजनिक वाहन में किसी महिला के साथ कोई छेड़खानी करता है तो चालक-परिचालक तुरंत अपने वाहन को नजदीकी पुलिस थाने या चौकी में ले जाएं। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए महिला हेल्पलाइन तथा टॉल फ्री नंबर शुरू की जाएगी। इसके अलावा महिला पुलिस थाने के दूरभाष नंबर 01902-225044 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। एडीसी ने नगर निकायों के अधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर छेड़खानी विरोधी कानूनों से संबंधित होर्डिंग व बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। बैठक में एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक जगदीश, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।