फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन घंटे बंद रहा उदयपुर-केलांग मार्ग

तीन घंटे बंद रहा उदयपुर-केलांग मार्ग

Sun, 20 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
तीन घंटे बंद रहा उदयपुर-केलांग मार्ग
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का मुख्य मार्ग उदयपुर-केलांग मलबा गिरने से रविवार को तीन घंटे तक अवरुद्ध रहा है। घाटी के जुंडा गांव के समीप सड़क पर भारी मलबा आने से घाटी के लोगों को परेशान होना पड़ा। घंटों तक रोड के बंद रहने से उदयपुर प्रशासन को कोई भनक नहीं लगी और न ही बीआरओ की मशीन मौके पर पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर इधर-उधर से मजदूरों को बुलाकर सड़क को कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ एचआरटीसी बसों सहित छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रविवार सुबह करीब दस बजे के करीब भारी मलबा सड़क पर आ आने से त्रिलोकीनाथ पोरी मेले की ओर आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशान होना पड़ा। वहीं मनाली से किलाड़ को राशन लेकर निकले कई वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। रोड बंद रहने से लोगों ने उदयपुर प्रशासन और बीआरओ के प्रति भारी नाराजगी जाहिर की है। उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी के ओसी मेजर देश पांडे ने बताया कि उन्हें मार्ग बंद होने की सूचना करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही मशीन को मौके के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed