{"_id":"687e6ec393e2d1054d08f3f3","slug":"113-gardeners-benefited-from-pm-agricultural-irrigation-scheme-kullu-news-c-89-1-ssml1012-152736-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पीएम कृषि सिंचाई योजना का 113 बागवानों को मिला लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पीएम कृषि सिंचाई योजना का 113 बागवानों को मिला लाभ
Mon, 21 Jul 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू जिले में खर्च की गई 47 लाख रुपये की राशि
बागवानों को अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का कुल्लू के 113 बागवानों को लाभ मिला है। कृषि सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2024-25 में पूरे जिले में 47 लाख रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई। कुल्लू ब्लॉक में सबसे अधिक धनराशि खर्च की गई है।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 52 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कुल्लू ब्लॉक में 17 लाख की राशि आवंटित की गई। इसमें 41 बागवान लाभान्वित हुए। जिले में सबसे अधिक कुल्लू ब्लॉक के बागवानों को लाभ मिला। नग्गर ब्लॉक में 10.9, बंजार में 6.9, आनी और निरमंड ब्लॉक में 5.9 लाख रूपये की इस योजना के तहत खर्च की गई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में नग्गर खंड में 26, बंजार ब्लॉॅक में 13, आनी में 18 और निरमंड में 15 बागवानों को फायदा पहुंचा।
गौर रहे कि ग्रामीण क्षेत्रों में बागवानों की ओर से अपने बगीचों में सिंचाई की सुविधा के लिए इस योजना का लाभ लिया गया है। बागवानों को अपने खेतों में सिंचाई की सुविधा मिली है। साथ ही एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत भी लाखों की धनराशि जिले में खर्च की गई है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन में जिला कुल्लू में 188 बागवान लाभान्वित हुए हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि बागवानों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
--