{"_id":"5c7bdfefbdec2273983666f7","slug":"111551622127-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ानों को लेकर कांग्रेस का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ानों को लेकर कांग्रेस का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जनजातीय क्षेत्रों के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानें नहीं होने से लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ढालपुर में धरना दे रही है। दूसरे दिन भी रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता दशहरा मैदान ढालपुर में डटे रहे। इस मौके पर लाहौल-स्पीति कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस के महासचिव धर्मवीर धामी भी धरने के समर्थन में ढालपुर पहुंचे और कांग्रेसियों के साथ बातचीत की।
धर्मवीर धामी ने प्रदेश सरकार और मंत्री रामलाल मारकंडा को घेरा। धामी ने कहा मारकंडा ने लाहौल-स्पीति के लोगों को हर मुद्दे पर ठगने का काम किया है। चाहे वह सितंबर माह में हुई बर्फबारी में किसानों के हुए नुकसान के मुआवजे की बात हो या फिर वर्तमान समय में लाहौल की हेलीकाप्ॅटर सेवा। कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा के लिए 1500 से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे हैं, जिसमें 600 लाहौल-स्पीति से आने वाले और 900 कुल्लू से जाने वाले हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी तब तक ढालपुर पर धरने पर बैठेगी, जब तक प्रदेश सरकार जिला के सभी हेलीपैडों पर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू नहीं करती है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुंचोग, शेर सिंह, वीर सिंह, किशन, सोनम, नवांग, रंजीत, सुनील, कूंगा बोध, दोरजे, अनिल, छेरिंग, सम्फेल, बालकृष्ण, खुशाल, सतपाल और राजेश शामिल रहे।