{"_id":"5be82e18bdec221c337893bc","slug":"111541942808-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राएं किए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राएं किए पुरस्कृत
Updated Sun, 11 Nov 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
नृत्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में रविवार को एलएमएस स्कूल ने वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही मेधावियों को उनकी साल भर की उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
वन मंत्री का स्कूल बैंड के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। वन मंत्री ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अभिभावकों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वच्छता पर नाटक के माध्यम से लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। एलएमएस पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों ने बर्थडे पार्टी पर खूब मस्ती की। कक्षा तीसरी व चौथी के बच्चों ने स्ट्रीट चाइल्ड, एलएमएस कलैहली के तीसरी व चौथी के बच्चों ने बीइंग अलाइव, एलएमएस कुल्लू के डी पाइरेटस ने नृत्य पेश किया। स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में दसवीं कक्षा में बोर्ड टॉपर रहे अमृतांशु राणा, सुकृति पाठक, आयुषी, साक्षी, तनवी, आकांक्षा, श्रेय कपूर, योगिता, जमा दो कक्षा टॉपर कॉमर्स अंतरप्रीत, मेडिकल टॉपर हिमानी, नॉन मेडिकल टॉपर आकांक्षा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपायुक्त यूनुस, एडीएम अक्षय सूद सहित अभिभावक मौजूद रहे।