फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बैठकों से नदारद रहने वाले का कोर्ट लिस्ट से कटेगा

बैठकों से नदारद रहने वाले का कोर्ट लिस्ट से कटेगा

Mon, 04 Jun 2018 07:16 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
बैठकों से नदारद रहने वाले का कोर्ट लिस्ट से कटेगा
बैठकों से नदारद रहने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संगठन ने गुरिल्लाओं को दिए बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश
गुरिल्लाओं के लिए करो या मरो की स्थिति: प्रीतम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन जिला कुल्लू की मासिक बैठक में गुरिल्लाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। ढालपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूप सिंह राणा ने की।
इस दौरान उन्होंने बैठक से नदारद रहने वाले गुरिल्लाओं को हिदायत देते हुए कहा कि संघ की ओर से निर्धारित बैठकों में गुरिल्ला उपस्थित रहे। बैठकों में गैर रहने वाले गुरिल्लाओं का कोर्ट केस की लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा। बालीचौकी और सैंज सर्कल की बैठक 9 जून को रखी गई है। गैर हाजिर सदस्य बैठक में कोर्ट केस की फीस जमा करें।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरिल्लाओं के हाईकोर्ट में लगे सभी मामलों की 2 जुलाई को सम्मलित होने की संभावना है। गुरिल्लाओं के पास अब करो या मरो की स्थिति है। अगर गुरिल्ला केस जीत जाते हैं तो सरकार कोई अपील नहीं कर पाएगी। सरकार को गुरिल्लाओं के लिए पॉलिसी बनानी ही होगी। इस दौरान जिला प्रवक्ता चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, मुरलीधर, ध्यान सिंह, हुकम राम, डाबे राम, भवानी प्रकाश, विशन दत, सेस राम, मोती राम, बाला राम, सोभा राम, गुरदयाल सिंह, जगत राम, नानक चंद, खीमी राम, ठाकुर दास, नंद लाल, प्यारे लाल, हीरा नंद, मैना देवी, भुवनेश्वरी, वंदना गौड़, ईशा, लुभदी देवी, ऊषा देवी, पुष्पा देवी, नीमू देवी, निर्मला देवी, शांता देवी, यशोदा, केसरी देवी, शकुंतला, बीना देवी, जगती देवी, सीता देवी और रामी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed