{"_id":"5a831a614f1c1bcb268b9b91","slug":"111518541409-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिए गए वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिए गए वाहन
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद नेहरू कुंड से
आगे नहीं जाने दिए गए वाहन
दोपहर तक वामतट मार्ग पर बसें न चलने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग पर मंगलवार को दोपहर तक खराब मौसम के चलते बसें न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को करजां, धमसू, सजला, खखनाल, गोजरा, जगतसुख, शुरू, प्रीणी और अलेउ के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिय कई किलोमीटर पैदल ही चलना पड़ा लेकिन दोपहर बाद धूप निकली। फिर सड़कों से बर्फ पिघल जाने के चलते रूट पर चलने वाली निजी और परिवहन की बसें मनाली की ओर दौड़ना आरंभ हुईं। वहीं उझी घाटी की ओर छोटे और बड़े वाहनों को नेहरू कुंड से आगे नहीं जाने दिया गया। परिवहन औैर निजी बसें मनाली से उझी घाटी की ओर नहीं जा सकी। हालांकि सड़क को साफ कर दिया गया था। बसें न चलने के चलते उझी घाटी के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।