फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बाखली में नंगे पांव दहकते अंगारों पर नाचे लोग

बाखली में नंगे पांव दहकते अंगारों पर नाचे लोग

Sun, 21 Jan 2018 10:21 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
बाखली में नंगे पांव दहकते अंगारों पर नाचे लोग
amarujala - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला क्षेत्र के बाखली में देवता आदि ब्रह्मा के सम्मान में सदियाला पर्व धूमधाम से मनाया गया। सदियाला में ग्रामीणों ने जलते हुए अंगारों पर देव खेल की। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। युवक मंडल प्रधान संगत राम, मेला कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह, सूरज, चांहकू, संगतू, मोहर सिंह, शेर सिंह, लैहण सिंह, रामकृष्ण, सोनू, सरज, गुलाब सिंह, दिले राम, भागू, राजू, खूब राम, अनिल कुमार, मनीष कुमार ने कहा कि जलते अंगारों पर गांव के करीब तीन दर्जन लोगों ने नंगे पांव नृत्य किया। नृत्य करते-करते जलते अंगारों को बुझाया। देवता आदि ब्रह्म के शक्ति के प्रभाव के कारण इन लोगों को पांव में कोई चोट भी नहीं आई। इस आकर्षक नजारे को देखने के लिए बाखली में सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। शिल्ली राजगिरी पंचायत के बाखली में रविवार सुबह करीब तीन बजे देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवता के प्रांगण में इकट्ठा हुए। इसके बाद सभी देवता थान पाताल के स्थान पर गए। गांव के मुख्य बुध राम ने जलती हुई मशाल का एक हिस्सा काली मां और देवता लुआसर नाग के स्थान पर रखा। ग्रामीणों ने एक खेत में इकट्ठा होकर अश्लील जुमलों पर नृत्य किया। अश्लील जुमलों से क्षेत्र की बुरी शक्तियों को दूर भगाया गया। गांव के मुख्य बुध राम ने कहा कि सदियाला की परंपरा का सालों से निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर खेल खेलते समय किसी के हाथ छूट जाते हैं तो उसे बुरा माना जाता है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed