फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब चार माह में नहीं एक हफ्ते में बहाल होगा जलोड़ी दर्रा

अब चार माह में नहीं एक हफ्ते में बहाल होगा जलोड़ी दर्रा

Sun, 12 Nov 2017 09:13 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
अब चार माह में नहीं एक हफ्ते में बहाल होगा जलोड़ी दर्रा
snowfall - फोटो : amar ujala
कुल्लू। सर्दी के मौसम में पांच से आठ फीट बर्फ की मोटी चादर के कारण चार माह तक बंद रहने वाला जलोड़ी दर्रा अब एक हफ्ते में यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। बाह्य सराज की 58 पंचायतों की सवा लाख आबादी को जाड़े में राहत मिलेगी। वहीं, सालों से चल रही स्नो कट्टर की मांग भी पूरी हो गई है। इस साल सर्दी के दिनों उन्हें 100 किलोमीटर के बजाए 200 से 300 किलोमीटर का लंबा सफर नहीं करना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सोझा के पास एक स्नो कट्टर और एक आधुनिक स्तर के व्हील डोजर को तैनात किया है। घियागी से लेकर खनाग तक करीब 15 किलोमीटर दायरे में अब बर्फ की परत एक सप्ताह से भी कम समय में हटाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध मेें नेशनल हाईवे अथॉरिटी के सहायक अभियंता अनिल राणा के अनुसार इस साल सर्दी में जलोड़ी दर्रा से आधुनिक तकनीक के मशीनरी से बर्फ हटाई जाएगी। अथॉरिटी ने सोझा में नई मशीनरी की तैनाती कर दी है और सर्दी से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर फिल्ड स्टाफ की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया है। पहले डोजर के बर्फ में स्लीप होने से बर्फ हटाओ अभियान समय लग जाता था। कई बार महीनों तक रोड बहाल नहीं हो पाता था।
विज्ञापन

उधर, घाटीवासी हितेंद्र साहसी, संजू कटोच, पद्म सिंह, राजेंद्र सिंह, लाल सिंह ठाकुर, दिले राम, अमर सिंह, जय सिंह, भाग चंद और मेहर चंद का कहना है कि जलोड़ी दर्रा से बर्फ हटाने के लिए स्नो कट्टर की मांग बाह्य सराज के लोगों की सालों से चल रही थी लेकिन नेशनल हाईवे अथॉरिटी को नई तकनीक के स्नो कट्टर और व्हीलडोजर मिलने से अब लोगों को वाया करसोग और शिमला होकर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed