फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जमदग्नि ऋषि से 24 साल बाद मिलेंगे शृंगा ऋषि

जमदग्नि ऋषि से 24 साल बाद मिलेंगे शृंगा ऋषि

Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
जमदग्नि ऋषि से 24 साल बाद मिलेंगे शृंगा ऋषि
जिभी/बंजार (कुल्लू)। घाटी के अधिष्ठाता देवता शृंगा ऋषि विश्व के प्राचीन लोकतंत्र मलाणा में जमदग्नि ऋषि से मिलने के लिए मंगलवार को लाव लश्कर के साथ रवाना हुए। 24 वर्ष बाद देवता ऐतिहासिक मलाणा गांव की यात्रा के लिए निकले हैं। जमदग्नि ऋषि से देवता शक्तियां अर्जित करके वापस बंजार अपने देवालय लौटेंगे। देवता शृंगा ऋषि लारजी, भुंतर, जरी, मणिकर्ण, खीरगंगा होते हुए मलाणा पहुंचेंगे। मलाणा में पहुंचने पर दोनों देवताओं का भव्य देव मिलन होगा। इसके बाद देव परंपराओं का निर्वहन करने तथा शक्तियां अर्जित करने के बाद चंद्रखणी दर्रा, रूमसू, नग्गर, कुल्लू होते हुए वापस बंजार पहुंचेंगे। इससे पूर्व देवता शृंगा ऋषि का मलाणा दौरा 24 वर्ष पूर्व 1994 में हुआ था। इस दौरे में 23 दिन बाद शृंगा ऋषि बंजार वापस आए थे। इस बार भी अश्विन संक्रांति के आसपास उनके मलाणा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। देवता शृंगा ऋषि के कारदार वीरेंद्र ने कहा कि मलाणा दौरे के दौरान देवता शृंगा ऋषि का पहला पड़ाव पनारसा में होगा। दूसरे दिन बुधवार को पनारसा से आगे देवता की यात्रा आरंभ होगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने देवता के स्वागत के लिए धाम का भी आयोजन किया है। वहीं, 24 वर्ष बाद हो रहे इस दौरे को लेकर हारियानों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed