{"_id":"3616c714eb56f09a1214ca22b3eb2b8e","slug":"11-person-arrest-at-gambling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शमशी में जुआ खेलते 11 जुआरियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमशी में जुआ खेलते 11 जुआरियों को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली के मौके पर जुआरियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भुंतर थाना के अंतर्गत आने वाले भुट्टी कॉलोनी इंडस्ट्री एरिया में 11 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। जुआरियों के पास से आठ लाख 29 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इतनी अधिक राशि से यह अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां पर लाखों रुपये का जुआ चल रहा था। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी निश्ंिचत सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआरियों के ठिकाने पर छापामारी की। छापामारी के बाद जुआरी भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।
विज्ञापन
11 जुआरियों के खिलाफ गेम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं इन जुआरियों से 8 लाख 29 हजार की राशि भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिन पुलिस की टीमें हर जगह गश्त करेंगी। जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन