{"_id":"68a7579a882e50ae080b1530","slug":"11-houses-in-sainjs-bakshahad-village-are-in-danger-kullu-news-c-89-1-klu1002-155132-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज के बकशाहड़ गांव में 11 घरों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज के बकशाहड़ गांव में 11 घरों को खतरा
Fri, 22 Aug 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। सैंज घाटी के बकशाहड़ गांव को भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस कारण लोगों ने यहां घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। इनमें कुछ परिवारों ने सुरक्षित स्थान पर टेंट लगा कर डेरा डाल दिया है। जानकारी है कि यहां सड़क पर निकास नाली तो बनाई है लेकिन पानी की निकासी के लिए जगह नहीं रखी गई है। इस कारण यहां पानी जमा होने से भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। सड़क धंस गई है, दरार बड़ी होती जा रही है। साथ में यहां बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने की कगार पर हैं। जो इसके ठीक नीचे बसे बकशाहड़ गांव पर खतरा बनी हुई हैं। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से यह स्थिति पैदा हुई है। अब आलम यह है कि बकशाहड़ के 11 घरों पर खतरा मंडराते देख लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है।
जानकारी है कि यहां सड़क के साथ महिला भवन के पास भी दरारें आई है। सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुधराम ने बताया कि फागला-परगाणू मोड़ पर दरारें आने से गांव के 11 मकानों को खतरा पैदा हो गया है। इससे गोपी चंद, रक्षा देवी, तिख राम, महेश्वर सिंह, वीर सिंह, चेत राम, जीवन लाल, कादशी राम, ख्यालू राम, दोत राम, गुप्त राम, देवी राम, तुले राम के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बारे में एसडीएम बंजार को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय वार्ड सदस्य विद्या देवी ने बताया कि सड़क के पास महिला भवन को भी खतरा पैदा हो गया है और यहां सड़क धंस चुकी है। अगर बारिश और हुई तो नुकसान हो सकता है।