{"_id":"5c714aa5bdec220bb35c40d9","slug":"101550928549-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे के तार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे के तार में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के वामतट स्थित नग्गर बस अड्डे के पास बिजली का एक खंभा आम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। इस पोल पर बिजली के तार लटके हैं, जिससे यहां पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पोल में लटकते बिजली के तार में शुक्रवार को आग लग गई थी। इससे स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। आग से काफी नुकसान हो गया। दुकानदार केहर राणा, बासू देव, मोहन लाल, प्यारे लाल, केेहर सिंह ने बताया कि इस तरह की आग यहां पिछले कई दिनों से लग रही थी। कहा कि इस बार बिजली बोर्ड को भी अवगत करवाया गया। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि इस बिजली के खंभे को बदला जाए। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता पीसी ठाकुर ने बताया कि खंभे के तार को ठीक कर दिया है। अगर लोग बिजली पोल को लगाने के लिए जगह देते हैं तो इसे बदला जाएगा।