{"_id":"5c51ab1dbdec227365148eb5","slug":"101548856093-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाटीबीड़ मामले के विरोध में उतरे सड़क पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाटीबीड़ मामले के विरोध में उतरे सड़क पर
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बंजार के थाटीबीड़ में फागली उत्सव के दौरान अनुसूचित जाति के युवकों के साथ हुई मारपीट के विरोध में दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें अनुसूचित जाति कल्याण संघ, कोली समाज, आंबेडकर विचारधारा मंच, हिमाचल किसान सभा, सीटू आदि समस्त संगठन शामिल हुए।
प्रदर्शनी मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली गई। प्रदेश में दलितों पर हो रहे अन्याय के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी गई। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भी सौंपा गया। कोली समाज के जिलाध्यक्ष अमर चंद श्लाठ ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, वह सामाजिक एकता के लिए ठीक नहीं है। थाटीबीड़ फागली के दौरान हुई घटना ने देवभूमि को शर्मसार किया है। मामले में और भी जो दोषी हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला सह संयोजक रामचंद ने कहा कि पिछले साल सिरमौर में केदार सिंह जिदान की हत्या की गई थी। उनके परिवार को मुआवजा व नौकरी देने का वादा सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया है। एससी-एसटी एक्ट को सख्ती से लागू किया जाए। अनुसूचित जाति कल्याण संघ अध्यक्ष दिले राम ने प्रदेश व जिला स्तर पर जाति के नाम पर हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सरकार प्रयास करे। देव समाज सभी जातियों से मिलकर चलता है। पूईद पंचायत उप प्रधान सरचंद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़े हैं। आंबेडकर विचारधारा मंच के अध्यक्ष रामलाल कुल्लवी ने कहा कि जाति के नाम पर समाज में भेदभाव बंद किया जाए। इस दौरान किसान मजदूर नेता नारायण सिंह चौहान, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला महासचिव होतम सिंह सौंखला, वामसेफ संगठन के भवानी प्रसाद, दलित शोषण मुक्ति मंच जिला कमेटी सदस्य अर्जुन, दुनी चंद आदि मौजूद रहे।