{"_id":"5b114e2d4f1c1bf66e8b5c30","slug":"101527860781-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजार में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंजार में डोर-टू-डोर उठेगा कूड़ा
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार में भी अब डोर-टू-डोर योजना के तहत कूड़ा-कचरा उठाया जाएगा। नपं ने इसको लेकर पूरी कार्य योजना तैयार कर दी है। शुक्रवार को बंजार में नायब तहसीलदार राम लाल ठाकुर और नगर पंचायत अध्यक्ष कुंज लाल राणा की अध्यक्षता में इसका शुभारंभ किया गया। बंजार में घरों और दुकानों के लिए तैयार योजना में हर परिवार या हर दुकानदार से मात्र 40 रुपये का शुल्क वसूला जाएगा। वार्ड स्तर पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी डोर-टू-डोर जाएंगे। स्वच्छता अभियान के तहत नगर पंचायत ने इसकी शुरुआत की है। इस योजना का लाभ उपमंडल बंजार मुख्यालय की करीब दस हजार आबादी को मिलेगा। कोई भी व्यक्ति कूड़े को खुले में फेंकता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष कुंज लाल राणा का कहना है कि बंजार कस्बे को स्वच्छ रखने के लिए इस तरह की मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शहर के दुकानदारों को कूड़ा-कचरा अपनी दुकान के बाहर एकत्रित कर रखना होगा, जिसे सफाई कर्मी उठाकर ले जाएंगे। जबकि, घरों से घर-द्वार जाकर कूडे़-कचरे को लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत शहर में जगह-जगह कूड़ेदान भी लगाए जाएंगे। इस दौरान नगर पंचायत बंजार के उपाध्यक्ष ज्ञान सागर, पार्षद लीला रॉयल, उर्मिला नेगी, पुलिस विभाग के एएसआई बृज लाल, नपं की मनोनीत सदस्य अनार कली, सीमा खन्ना, नेत्र सिंह ठाकुर, जीवन तथा मीना नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।
तेरह सफाई कर्मचारी किए तैनात
नगर पंचायत ने इस योजना को ठेकेदार के तहत शुरू किया है। सात वार्ड वाली नगर पंचायत बंजार में ठेकेदार के दस और नगर पंचायत के तीन कर्मचारी सफाई व्यवस्था को देखेंगे। नगर पंचायत बंजार के अध्यक्ष कुंज लाल राणा ने कहा कि सुबह नौ बजे तक पूरे बंजार शहर की सफाई को चकाचक रखने का लक्ष्य रखा गया है।