फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   निजी स्कूल बसों में ओवरलोडिंग व मोबाइल इस्तेमाल पर 15 चालान

निजी स्कूल बसों में ओवरलोडिंग व मोबाइल इस्तेमाल पर 15 चालान

Fri, 13 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल बसों में ओवरलोडिंग व मोबाइल इस्तेमाल पर 15 चालान
mobile - फोटो : amarujala
कुल्लू। नूरपुर निजी स्कूल बस हादसे के बाद कुल्लू पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने निजी स्कूल बसों और संबंधित टैक्सियों में ओवरलोडिंग व मोबाइल सुनते हुए ड्राइविंग पर शिकंजा कस दिया है। वीरवार को कुल्लू पुलिस ने स्कूल की छुट्टी के समय निरीक्षण अभियान चलाकर ओवरलोडिंग व मोबाइल सुनते हुए वाहन चलाने पर 15 चालान किए। पुलिस सख्त कार्रवाई से निजी स्कूल संचालकों व वाहन आपरेटरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

नूरपुर हादसे के बाद पुलिस की लगातार निजी स्कूल बसों व संबंधित वाहनों पर निगरानी कर रही है। ओवरलोडिंग समेत अन्य खामियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। निरीक्षण के दौरान निजी स्कूल बसों में ओवरलोडिंग के अलावा एक बड़ी खामी पकड़ी गई है। निजी स्कूल बस और संबंधित बच्चों को ले जाने वाले वाहन चालक मोबाइल सुनते हुए ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए हैं। मोबाइल सुनते हुए वाहन चलाती बार हादसों का अंदेशा बढ़ जाता है। वहीं नूरपुर हादसे के बाद भी वाहन चालक मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चला रहे थे। बच्चों की सुरक्षा को लेकर कुल्लू में ओवरलोडिंग में कोई फर्क नहीं देखा गया। जिस पर पुलिस ने वीरवार को निरीक्षण अभियान चलाया। कुल्लू शहर के अलावा मौहल शिक्षण हब के रूप में उभरा है। इन दोनों जगहों पर पुलिस का अधिक फोकस है।
विज्ञापन

इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि निरीक्षण अभियान के दौरान आठ निजी स्कूल बस व संबंधित वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पाए गए हैं। जबकि सात स्कूल बस व संबंधित वाहन चालक मोबाइल सुनते हुए ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए हैं। नियमानुसार चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर स्कूलों के पास नहीं ट्रांसपोर्ट सुविधा
कुल्लू पुलिस की ओर से मांगी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अधिकतर निजी स्कूलों के पास ट्रांसपोर्ट सुविधा ही नहीं है। कई निजी स्कूलों की तरफ से मांगा गया डाटा मिल गया है। जिसका अब विश्लेषण किया जाएगा। विश्लेषण के बाद पुलिस आगामी तथ्यों के साथ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed