फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर एयरपोर्ट विस्तारीकरण व भूभू टनल फाइलों में दफन 17-21-09

भुंतर एयरपोर्ट विस्तारीकरण व भूभू टनल फाइलों में दफन 17-21-09

Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
भुंतर एयरपोर्ट विस्तारीकरण व भूभू टनल फाइलों में दफन 17-21-09
भुंतर एयरपोर्ट विस्तारीकरण और भुभु टनल फाइलों में दफन
विज्ञापन

सरकार के सौ दिन के कार्यकाल में कई योजनाएं नहीं हुईं शुरू
बिजली महादेव रोप वे प्रोजेक्ट के लिए बजट हुआ फाइनल
रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण पर फैसले से देवसमाज गदगद
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश में सरकार को बने हुए सौ दिन पूरे हो गए हैं लेकिन कुल्लू जिला में चुनावों के दौरान किए गए वायदे और सौ दिन के कार्यकाल में सरकार कुल्लूवासियों को कोई बड़ी सौगात देने में नाकाम रही है। जबकि, प्रस्तावित बिजली महादेव प्रोजेक्ट सहित कई योजनाओं को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम की सरकार में वन, परिवहन एवं मंत्री गोविंद ठाकुर कुल्लू जिले से हैं। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भुंतर एयरपोर्ट के विस्ताकारीकरण का मामला और कुल्लू और जोगिंद्रनगर की दूरियों को कम करने वाली भुभु टनल और जलोड़ी टनल अभी भी फाइलों में दफन है। सरकार इन दोनों प्रोजेक्टों पर सौ दिन के अंदर काम शुरू करने में नाकाम साबित हुई है। इसके अलावा बिजली महादेव रोप-वे को लेकर हालांकि सरकार ने सर्वे तो करवाया लेकिन रोप-वे निर्माण को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। हालांकि, सरकार द्वारा रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण पर आए फैसले के बाद देवसमाज के जुड़े लोगों ने नई सरकार को लेकर संतोष जताया है। वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने निरमंड को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए बागासराहन से बठाहड़ के लिए वाया बशलेउ जोत होकर सड़क बनाने की बात कही थी, जिसको लेकर लोनिवि ने सर्वे की प्रक्रिया तेज कर दी है। कुल्लू कॉलेज में स्तानकोत्तर की कक्षाएं शुरू करने के फैसले से कुल्लू जिला के सैकड़ों विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीबी के मरीजों की जांच के लिए सीबी नेट और जिला के सभी 100 स्वास्थ्य केंद्रों को निशुल्क दवाइयों को उपलब्ध करवाया गया है। 50 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल आनी को 100 बिस्तरों के अस्पताल में स्तरोन्नत की घोषणा को पूरा किया गया है। बजट में सरकार ने मनाली में आलू की चिप्स फैक्टरी खोलने का निर्णय लिया है। जिला कुल्लू में चार रूटों पर वन मंत्री ने बस सेवाओं को हरी झंडी दिखाई गई है। सब्जी मंडियों का आधुनिकीकरण करने की बात गई है, लेकिन अभी तक इस संबंध कुछ प्रयास नहीं हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने आनी में एचआरटीसी का उप डिपो खोलने की घोषणा की थी लेकिन 100 दिन बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। बेसहारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने आनी स्पर्श यानी सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन एंड रीहैबीलिटेशन ऑफ स्टे एंड हेल्पलेस एनिमल्स की घोषणा की थी, जिस पर पहल करते हुए जिला प्रशासन ने बजौरा में स्पर्श के तहत एक मास्टर गोसदन खोला है।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि नई सरकार ने शुरुआती दौर में व्यस्तता के बावजूद कम समय में अच्छा काम किया हैं। इसमें रघुनाथ मंदिर अधिग्रहण पर फैसले सहित कई अन्य फैसले शामिल हैं। वह सरकार को अपने बेहतर काम के लिए 10 में से 10 अंक देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू सदर से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि ने कहा कि सरकार ने सौ दिनों में एक हजार करोड़ लोन तो ले लिया। पिछले सौ दिनों में शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थानों की दशा बेहद खराब हुई है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया था लेकिन सरकार आरएसएस के दबाव में है। वह सरकार के सौ दिन के कार्यकाल को 10 में से दो नंबर देते हैं लेकिन मुख्यमंत्री को 3 ग्रेस अंकों के साथ पांच नंबर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed