{"_id":"59fb48a14f1c1b7a548ba806","slug":"101509640353-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में घुल रही कुल्लू शहर की गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में घुल रही कुल्लू शहर की गंदगी
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
ब्यास में घुल रही कुल्लू शहर की गंदगी
कुल्लू शहर में सीवरेज प्रणाली से नहीं जुड़े 641 घर
एनजीटी की सख्ती के बाद भी पूरा नहीं हुआ सीवरेज कार्य
आवंटित 3021 कनेक्शनों में से 2378 घर ही लाभान्वित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू शहर की गंदगी अभी भी ब्यास की धारा में घुल रही है। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग अभी शहर के 641 घरों को सीवरेज कनेक्शन से नहीं जोड़ पाया है। हालांकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कई बार इसको लेकर आईपीएच विभाग तथा नगर परिषद को चेताया है। बावजूद इसके अभी तक सीवरेज प्रक्रिया के लिए तय लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है।
हर बार चुनाव के दौरान सीवरेज प्रणाली को सुदृढ़ करने के दावे होते रहे हैं, लेकिन धरातल स्तर पर स्थिति कुछ और ही है। 11 वार्डों में बंटी नगर परिषद कुल्लू के 20 फीसदी घरों को सीवरेज से जोड़ना आईपीएच व नगर परिषद के लिए एक चुनौती बन गया है। बताया जा रहा है कि सैकड़ों घर ऐसे में जहां लोगों के आपसी विवाद के चलते यह प्रक्रिया समय पर सिरे नहीं चढ़ रही है। हालांकि आईपीएच कुल्लू ने सीवरेज का काम पूरे शहर में छेड़ रखा है परंतु कनेक्शन जोड़ने की सुविधा गति नहीं पकड़ पा रही है। जिस कारण शहर की गंदगी सरवरी खड्ड व ब्यास की धारा में बह रही है। ब्यास नदी के प्रदूषित होने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल पहले से ही सख्त रूख अपनाए है। इसके लिए जिला प्रशासन, आईपीएच, नगर परिषद कुल्लू तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कई बार नोटिस जारी कर फटकार भी लगा चुका है।
हिमालयन पर्यावरण संरक्षण संगठन के अध्यक्ष अभिषेक राय ने कहा कि आईपीएच तथा नगर परिषद द्वारा एनजीटी के आदेशों की अवमानना कर रहा है। कुल्लू शहर के सभी घरों को सीवरेज से जोड़ने तथा ब्यास नदी का स्वच्छ रखने के लिए एनजीटी कई बार सबंधित विभागों व एजेंसी को नोटिस जारी कर चुका है। शहर में जो घर सीवरेज कनेक्शन से नहीं जुड़ पाए हैं उनकी गंदगी घरों की निकासी नालियों के जरिए ब्यास में मिल रही है।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता कुल्लू केआर कुल्लवी और सहायक अभियंता एसआर आजाद ने कहा कि सैकड़ों घरों आपसी जमीनी विवादों के कारण सीवरेज कनेक्शन नहीं जुड़ पा रहे हैं। फिर भी उन्होंने इसको लेकर नगर परिषद को पत्र लिखा है।
सीवरेज प्लांट कनेक्शन क्षमता कनेक्शन आवंटित जोड़े गए कनेक्शन
भूतनाथ प्लांट 1450 1280 998
लंका बेकर प्लांट 1500 1490 1205
बदाह प्लांट 450 251 175
कुल्लू के सभी घर को सीवरेज के जोड़ने के लिए शहर के लोगों की सहभागिता जरूरी है। शहर की स्वच्छता के लिए लोगों को आगे आना चाहिए।- सुंदर सिंह ठाकुर प्रत्याशी, कांग्रेस कुल्लू सदर