फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 students will run for environmental protection

Kullu News: पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़ेंगे 100 विद्यार्थी

Fri, 04 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
100 students will run for environmental protection
सैंज घाटी के सिउंड से नोहाडा तक होगी मैराथन
विज्ञापन

ग्रेट हिमालयन पार्क मना रहा वन्य प्राणी सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू) ग्रेट हिमालयन पार्क की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह का समापन पांच अक्तूबर को मैराथन के साथ किया जाएगा। इसमें स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी अपनी भूमिका सुनिश्चित करवाएंगे। विद्यार्थी मैराथन में दौड़कर पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश देंगे। मैराथन में राजकीय महाविद्यालय सैंज के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज, शैंशर, शांघड़ तथा रैला के 100 विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे, जो सैंज घाटी के सिउंड से लेकर नोहांडा तक दौड़ेंगे। इसके अलावा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की जीवा और सैंज परिक्षेत्र के तहत आने वाले महिला मंडलों के लिए लोकनृत्य प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में महिला मंडलों की महिलाएं भी पर्यावरण और वन्य जीवों के संरक्षण पर आधारित थीम के तहत अपना लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले महिला मंडलों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के वन मंडलाधिकारी सचिन शर्मा ने कहा कि वन्य प्राणी सप्ताह के तहत सात दिन तक विभिन्न गतिविधियां लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गईं। कहा कि सप्ताह का समापन मैराथन और लोकनृत्य प्रतियोगिता के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed