फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100% students gave the annual examination of class VIII

शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने दी आठवीं की वार्षिक परीक्षा

Wed, 09 Mar 2022 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
100% students gave the annual examination of class VIII
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कुल्लू जिले में दो साल बाद शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने ऑफलाइन आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दी है। इसमें विद्यार्थियों में परीक्षा देने को लेकर उत्साह दिखा है। शिक्षा विभाग ने 832 सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें 5343 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी, जिसमें सरकारी के 723 व निजी के 109 स्कूल शामिल हैं। यह परीक्षा 12 बीआरसीसी यानी खंड संसाधन केंद्र समन्वयक व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी की निगरानी में आयोजित की गई, जो कि शांतिपूर्ण ढंग से हुई।

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को कोविड के चलते उचित दूरी पर बैठाया। इसमें नियमों का पालन किया गया। अब वीरवार को तीसरी कक्षा की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। इसमें 5080 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जो 19 मार्च तक चलेगी। बुधवार को आठवीं कक्षा की परीक्षा हुई। इसमें सबसे पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद हाथ सैनिटाइजर कर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र के भीतर भेजा गया। इसमें सरकार व शिक्षा बोर्ड के नियमों का पालन किया गया। परीक्षा देने के बाद विद्यार्थी खुश दिखाई दिए। दोस्तों के साथ खूब बातें की। स्कूल परिसर में भी रौनक लौट आई। आठवीं की परीक्षा अभी 25 मार्च तक चलेगी। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत राव ने कहा कि दो साल बाद ऑफलाइन परीक्षा देने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह रहा है। कोरोना से बचाव को लेकर बनाए गए नियमों के तहत ही परीक्षा आयोजित करवाई है। इसमें विद्यार्थियों को उचित दूरी बनाकर ही बैठाया गया। उन्होंने कहा वीरवार से तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed