फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 soldiers will deal with fire incidents, will be deployed 24 hours

Kullu News: आग की घटनाओं से निपटेंगे 100 जवान, 24 घंटे रहेंगे तैनात

Tue, 29 Oct 2024 03:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
100 soldiers will deal with fire incidents, will be deployed 24 hours
दिवाली के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट, दमकल कर्मियों की छुट्टियां कीं रद्द
विज्ञापन

15 से अधिक दमकल वाहन किए तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिवाली के दौरान आग जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आग की घटनाओं की आशंका रहती है। ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जिले में करीब 100 से अधिक जवान 24 घंटे की शिफ्ट पर तैनात रहेंगे। साथ ही 15 से अधिक दमकल वाहनों को तैयार रखा गया है। फायर पोस्ट कुल्लू, पतलीकूहल, जरी, बंजार आदि जगहों पर दमकल विभाग के कर्मचारियों सहित जवानों को तैनात रखा गया है।
दो-तीन दिन में तीन रिहायशी मकानों के साथ जंगलों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। सूखे जैसे हालात के चलते जंगलों में भी एकाएक आग लग रही है। ऐसे में दिवाली पर पटाखे आदि से आग का खतरा अधिक है। अग्निशमन विभाग की ओर से दिवाली तक कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


दमकल के कर्मी अब दिवाली संपन्न होने के बाद ही अवकाश ले सकेंगे। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी इन दिनों दशहरा के लिए सजी अस्थायी मार्केट में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बावजूद दमकल विभाग की ओर से दिवाली के दौरान आग की घटनाओं से निपटने का प्लान तैयार किया गया है। अग्निशमन विभाग के फायर ऑफिसर प्रेम भारद्वाज का कहना है कि आग लगने पर तुरंत अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर 101 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूखे जैसे हालात के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों के आसपास घास आदि का भंडारण न करें। विभाग की ओर से विभिन्न माध्यमों से भी लोगों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

...
दिवाली के दौरान आग की घटनाओं को देखते हुए जवानों को मुस्तैद रहने को कहा गया है। दिवाली तक दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
-निश्चिंत सिंह नेगी, एसपी एवं कमांडेंट होमगार्ड विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed