फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 percent population will get the first vaccine in a week

एक सप्ताह में सौ फीसदी आबादी को लगेगा पहला टीका

Mon, 09 Aug 2021 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
100 percent population will get the first vaccine in a week
कुल्लू। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां अभी से तेेज कर दी हैं। जिला प्रशासन ने अगले एक सप्ताह में जिले की 100 फीसदी आबादी को कोरोना का पहला टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य को पूूरा करने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान छेड़ दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी फील्ड में डट गई हैं। उपायुक्त की ओर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 233487 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। लगभग 78 हजार लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। जिले में कुल पात्र लोग 3.28 लाख हैं। इनमें से केवल 95 हजार लोगों को पहली डोज लगानी शेष है। अगर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए स्वयं आगे आते हैं तो इस लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान जिले में युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम है। सौ फीसदी वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाए। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज अगले पांच दिनों के भीतर हर हालत में लगाई जाएगी। जिन लोगों को पहली डोज लिए 84 दिनों की अवधि पूरी हो चुकी है, वे दूसरी डोज जरूर लगवाएं। श्रमिकों की बहुतायत वाले क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed