फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 paragliders flying every day in Pease site

Kullu News: पीज साइट में हर दिन उड़ रहे 100 पैराग्लाइडर

Mon, 26 Feb 2024 05:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 Feb 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
100 paragliders flying every day in Pease site
फोटो सहित..........
विज्ञापन

डोभी और गड़सा साइटों पर रोक लगने से पीज में बढ़ी सैलानियों की हलचल
साहसिक गतिविधियों से जिले के हजारों युवाओं को मिल रहा है रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले की पीज पैराग्लाइडिंग साइट में एक सप्ताह से रौनक बनी हुई है। यहां रोज करीब 100 पैराग्लाइडर उड़ रहे हैं। साहसिक पर्यटन से जुड़े युवाओं को घर द्वार ही रोजगार मिल रहा है। पीज पैराग्लाइडिंग साइट में साहसिक गतिविधियों में आए एकाएक उछाल से जिला मुख्यालय के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है।
सोमवार सुबह से लेकर शाम तक पैराग्लाइडिंग का दौर चलता रहा। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन विभाग कुल्लू की सख्ती के बाद डोभी और गड़सा साइट में पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी है। कई ऑपरेटर नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इस पर पर्यटन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए फिलहाल गतिविधियों को बंद किया है।
विज्ञापन

यही कारण है कि पीज साइट पर पैराग्लाइडिंग के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। इससे पहले यहां दिन में 10 से 15 ग्लाइडर ही उड़ान भरते थे। जिले में साहसिक गतिविधियों से करीब 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। इसमें पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग मुख्य रूप से शामिल है। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि जब तक पैराग्लाइडिंग साइटों पर एयर मार्शल की तैनाती नहीं होती तब तक डोभी और गड़सा में रोक रहेगी। एयर मार्शल साइटों में जाकर इसकी निगरानी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

....
3500 रुपये में सात मिनट की उड़ान
पीज साइट में सैलानी 3,500 रुपये में सात मिनट की उड़ान भर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां मानव परिंदों को उड़ते हुए देखा जा सकता है। पर्यटन विभाग ने पैराग्लाइडिंग के लिए प्रति व्यक्ति 3,500 रुपये शुल्क का निर्धारण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed