{"_id":"6707d560e4e2f24e0f01de7f","slug":"100-cctvs-will-keep-an-eye-on-dussehra-mall-road-also-made-a-sector-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132678-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा में 100 सीसीटीवी रखेंगे नजर, माल रोड को भी बनाया सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा में 100 सीसीटीवी रखेंगे नजर, माल रोड को भी बनाया सेक्टर
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
बंजार घाटी से देवता श्रृंगा ऋषि देवलूओ के साथ दशहरा उत्सव में शिरकत करने के लिए रवाना होते हु
Link Copied
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। 1,400 पुलिस जवानों के साथ जिले के अति संवेदनशील जगहों पर करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को स्थापित किया गया है। इनसे पूरे दशहरा की गतिविधियों पर नजर रहेगी। दशहरा के लिए पुलिस ने माल रोड को कल्चरल परेड के चलते अलग सेक्टर बनाया है। इसके साथ अब 12 की जगह 13 सेक्टर होंगे।
विज्ञापन
जिले में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग जगह पर चार बैरियर लगाए गए हैं, जहां शक होने वाले वाहनों की तलाशी की जाएगी। वहीं बड़ी घटना को राकेने के लिए बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने कहा कि दशहरा शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए सभी लोगों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार कैमरों की संख्या को बढ़ाया गया है। दशहरा में जेब कतरों के साथ अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या को बढ़ाया है। कहा कि 12 अक्तूबर को दशहरा में आने वाले 1400 पुलिस कर्मचारी और अधिकारी मॉक ड्रिल करेंगे। लोगों से कैसे व्यवहार करना है, यह भी बताया जाएगा। इसके अलावा दशहरा में लगने वाले डोम सहित अन्य दुकानों की भी सुरक्षा के लिहाज से जांचा जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। वामतट के पास फोरलेन पर यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस की तैनात की जा रही है। इसके अलावा राइट बैंक में बजौरा से लेकर रामशिला तक भी जगह-जगह पुलिस रहेगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तीन क्यूआरटी रहेंगी। कलाकेंद्र में किसी तरह की वारदात न, इसके लिए डाॅक्टरों की टीम के साथ एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।