फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   10 meritorious girl students of Lahaul will get tablets

Kullu News: लाहौल की 10 मेधावी छात्राओं को मिलेंगे टेबलेट

Mon, 18 Sep 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
10 meritorious girl students of Lahaul will get tablets
केलांग में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के अतंर्गत जिला स्तरीय
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में सोमवार को जिला स्तरीय जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हुई बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी खुशविंद्र ने योजना के उद्देश्य के बारे में बताया।
विज्ञापन

बताया कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत जिले में 10 मेधावी छात्राओं (पांच दसवीं और पांच बारहवीं कक्षा) को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। जो छात्राएं एनईईटी, जेईई आदि परीक्षाओं की तैयारियां कर रही हैं, उनको भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिले में गर्भधारण पूर्व प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के अंतर्गत जागरूकता शिविरों का आयोजन करे।
विज्ञापन

अधिक से अधिक प्रसव घरों में न करवा कर सरकारी संस्थानों में करवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए कि स्कूलों में पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं की संख्या को शून्य करना है। बैठक में जिला लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग तथा जिला कल्याण अधिकारी पंचायत के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों का सर्वे करें। प्रत्येक पंचायत में सर्वे कर उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रोशन लाल ने कहा कि समय-समय पर गर्भवती, धात्री एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। इसके अलावा टीकाकरण भी किया जाता है।

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुरेश विद्यार्थी, उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र राम सिंह थामस, पुलिस विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
........संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed