फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra Lord Narasimha procession was taken out in a royal style

Kullu Dussehra: शाही अंदाज में निकली नरसिंह भगवान की जलेब, सैंज के देवी-देवता हुए शामिल

Wed, 16 Oct 2024 06:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 16 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के तीसरे दिन शाही अंदाज में राजा की जलेब (भगवान नरसिंह की जलेब) निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैंज घाटी के देवताओं के संग देवलू भी झूमे। जलेब का भव्य नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
 

विज्ञापन
Kullu Dussehra Lord Narasimha procession was taken out in a royal style
कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान चौथे दिन निकली भगवान नरसिंह की जलेब में देवता के साथ झुमते देवलू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की कुल्लू में धूम मची है। दशहरा के चौथे दिन भगवान नरसिंह की तीसरी जलेब शाही अंदाज में निकली। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार हुए। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सैंज घाटी के देवताओं के संग देवलू भी झूमे। जलेब का भव्य नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। इससे पहले करीब 4:00 बजे राजा की चानणी के पास जलेब की तैयारियां शुरू हुईं। सैंज घाटी के पांच देवी-देवता राजा की चानणी के पास एकत्रित हुए, फिर जलेब चलना शुरू हुई। आगे-आगे नरसिंह भगवान की घोड़ी चली और पीछे जलेब का लाव-लश्कर चला।

विज्ञापन




अस्पताल सड़क होते हुए कॉलेज गेट के पीछे, पुराने स्टेट पार्क, बीडीओ ऑफिस, रथ मैदान, एसपी कार्यालय से होते हुए जलेब वापस राजा की चानणी के पास पहुंची। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवताओं संग देवलू भी झूमे। नाचते-गाते देवताओं संग देवलुओं का नजारा देखते बन रहा था। जलेब से भगवान नरसिंह ने ढालपुर में रक्षा सूत्र बांधा। जलेब के इस भव्य नजारे का पर्यटकों ने भी लुत्फ उठाया। जलेब दशहरा उत्सव के चौथे दिन सबके आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन




गौरतलब है कि दशहरा में निकलने वाली जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान ढालपुर के पूरे मैदान में रक्षा सूत्र बांधते हैं। देवलू संजय ठाकुर, नेसू राम, रविंद्र शर्मा और मनु ने कहा कि जलेब में काफी अधिक संख्या में देवलू भी शामिल हुए। देवलुओं को प्रतिदिन होने वाली जलेब का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह का कहना है कि वीरवार को होने वाली जलेब में आनी क्षेत्र के देवता शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed