{"_id":"674b3246f2e713cbcf069171","slug":"youth-will-not-be-deprived-of-higher-education-due-to-lack-of-money-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1005-156514-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे युवा : पठानिया
Sun, 01 Dec 2024 09:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:11 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि बच्चे धन के अभाव में युवा अब उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित नहीं रहेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने महत्वाकांक्षी डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की है। यह बात उन्होंने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हार बोह के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही।
उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 28 वर्ष से कम आयु के पात्र हिमाचली विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर से बैंकों से 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। ऋण के अंतर्गत भोजन, आवास, ट्यूशन फीस और अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं के व्यय शामिल हैं। योजना के अंतर्गत पात्र हिमाचली विद्यार्थी मेडिकल, पैरा-मेडिकल, फॉर्मेसी, नर्सिंग, विधि, आईटीआई एवं पॉलीटेक्नीक के तकनीकी पाठ्यक्रम तथा विश्वविद्यालयों से पीएचडी करने के लिए शिक्षा ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान ओम चंद्र, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, उपप्रधान पप्पू राम, पूर्व प्रधान जोधाराम प्रताप सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने बोह क्षेत्र के लोगों की पानी, बिजली और रास्तें की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित निदान के निर्देश भी दिए।