फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth should stay away from drugs to build a healthy society: Garg

स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशे से दूर रहें युवा: गर्ग

Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs to build a healthy society: Garg
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंदरुल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामूहिक चित्र में विद्यार्थ
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंदरुल में शनिवार को नशा निवारण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल नीरज गर्ग ने की। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अपने जीवन को इसके दुष्प्रभाव से बचाए रखें। उन्होंने कहा कि हमारे समाज को नशा बुरी तरह से बर्बाद कर रहा है और आने वाली पीढि़यों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।
विज्ञापन



सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम प्रभारी तारा चंद ने भी अपने विचार रखे और स्कूल में नशे के खिलाफ चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल नीरज गर्ग, प्रवक्ता अखिल प्रत्यूष, जोगिंदर, ताराचंद, मीनाक्षी, पूजा, सोनू, सरिता शेला, तिलक, अनीता और संजय भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed