{"_id":"640f69ec41051820f203845b","slug":"youth-killed-in-a-fight-between-two-groups-five-youths-arrested-kangra-news-c-19-1-87724-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो गुटों के झगड़े में युवक की मौत, पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो गुटों के झगड़े में युवक की मौत, पांच युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत कुठमां के वार्ड नंबर तीन के भोई में दो गुटों में हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में की गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। मृतक की पहचान विकास चौधरी (28) निवासी खुर्द बंडी डाकघर नागनपट्ट जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। युवक चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था।
मिली जानकारी के अनुसार युवक दो दिन पहले ही घर आया था और रविवार सुबह वापस चंडीगढ़ के लिए निकला था। वह सनौरा निवासी अपने दोस्त नितिन के पास रुक गया। वहां उसके दो अन्य दोस्त सोना निवासी पालमपुर और शुभम निवासी बंडी भोई भी आए हुए थे। दिनभर साथ रहने के बाद सभी दोस्त बंडी निवासी शुभम को उसके घर छोड़ने जा रहे थे। रात करीब नौ बजे बनोई चौक बंडी के पास रास्ते में उनकी बंडी के युवकों के गुट के साथ कहासुनी हो गई। दोनों गुटों में पुरानी रंजिश थी। लड़ाई में नितिन निवासी सनौरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि विकास की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में राकेश कुमार और सोनी कुमार पुत्र बुद्धि सिंह, साहिल कुमार पुत्र संदेश कुमार, राहुल पुत्र राकेश कुमार और मुनीष कुमार पुत्र मदन लाल को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी गांव बंडी डाकघर नागनपट्ट जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि युवक की कनपट्टी और गर्दन पर चोट के निशान हैं। इसके अलावा जहां पर यह झगड़ा हुआ, वहां पर एक बेसबाल और डंडे मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बद्रीनाथ ने बताया के कुठमां के प्रधान रवि कुमार ने सूचना दी कि एक युवक का हत्या हुई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।